इंडिया न्यूज, मेरठ।
People will Tie Turban to Akhilesh and Jayant : चुनाव नजदीक आते ही रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। इसे लेकर अलग अलग पार्टियों के नेता जनता की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं एक-दूसरी पर्टियों की कमियां गिना रहे हैं। सपा और रालोद के गठबंधन के बाद आज मेरठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पश्चिमी यूपी की जनता का मन परखेंगे। ऐसा पहली बार है जब दोनों दिग्गज नेता एकसाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं और एक साथ मंच साझा करेंगे।
छोटे चौधरी का बड़ा कटआउट (People will Tie Turban to Akhilesh and Jayant)
कार्यक्रम स्थल के मंच पर बड़े चौधरी अजित सिंह का भी बड़ा कटआउट लगाया गया है। वहीं मंच पर गन्ना भी बांधा गया है। इससे जाहिर है कि अखिलेश और जयंत चौधरी मंच से किसानों की समस्याएं उठाएंगे और किसानों को साधने की कोशिश करेंगे। क्रांतिधरा से आज गठबंधन के एलान के साथ जयंत चौधरी और अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। रालोद व सपा की साझा रैली पर आज सभी राजनैतिक दलों की नजरें टिकी हैं। जयंत अखिलेश की गठबंधन की रैली में आज रालोद की सीटों की भी घोषणा की जाएगी।
रैली स्थल पर बनाए गए दो मंच (People will Tie Turban to Akhilesh and Jayant)
दबथुवा में रैली स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह होंगे। इनके साथ दोनों पार्टियों के करीब 50 मुख्य पदाधिकारी रहेंगे। दूसरे मंच पर करीब 100 अन्य पदाधिकारी रहेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह आदि ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और मंच देखा।
(People will Tie Turban to Akhilesh and Jayant)