इंडिया न्यूज, वाराणसी।
PM Modi will Visit Swarved Mahamandir Today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आज यानी मंगलवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर धाम का भ्रमण करने के बाद विहंगम योग के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। बरेका प्रशासनिक भवन में 10:00 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन चार घंटे तक चलेगा। इसमें असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के कार्यों और योजनाओं का प्रजेंटेशन देंगे।
स्वर्वेद मंदिर में चलेगा डेढ़ घंटा कार्यक्रम (PM Modi will Visit Swarved Mahamandir Today)
इस सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी तीन बजे स्वर्वेद मंदिर जाएंगे। स्वर्वेद मंदिर पर डेढ़ घंटे तक पीएम का कार्यक्रम रहेगा। यहां अनुयायियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि स्वर्वेद मंदिर में 98वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम है। स्वर्वेद मंदिर से लगभग साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज अपने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री आज असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में बिहार और नगालैंड के उपमुख्यमंत्री भी भाग लेंगे।
(PM Modi will Visit Swarved Mahamandir Today)