Wednesday, May 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशPM Narendra Modi Watched Ganga Aarti: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद...

PM Narendra Modi Watched Ganga Aarti: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने देखी मां गंगा की आरती, काशी में मनाया जा रहा दीपोत्सव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, वाराणसी:
PM Narendra Modi Watched Ganga Aarti: सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रूज पर सवार होकर मां गंगा की आरती के गवाह बने। इस दौरान काशी में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। देव दीपावली जैसे इस उत्सव के मनोहरी दृश्य को पीएम ने क्रूज पर सवार होकर निहारा। गंगा के दोनों किनारों को लाइटिंग से सजाया गया है, घाटों को दीपों से रोशन किया गया है। नावों पर लाइटिंग की गई है। कार्यक्रम को और मनमोहक बनाने के लिए गंगा किनारे की इमारतों पर भी विशेष लाइटिंग की गई है।

काशी में सुबह से जारी है उत्सव PM Narendra Modi Watched Ganga Aarti

5 लाख वर्ग फुट में फैला श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को किया। भगवान शिव की काशी में सुबह से ही उत्सव चल रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर 800 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुआ है। पीएम मोदी नाव पर बैठकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा आरती देखी। इस दौरान 21 देव कन्याएं और नौ अर्चकों ने गंगा आरती की। काशी के घाटों पर 11 हजार दीप जलाए गए।

PM Narendra Modi Watched Ganga Aarti

इस दौरान पीएम मोदी ने वाराणसी के गंगा घाट पर लेजर लाइट शो देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविदास घाट पार्क पहुंचे और फिर वहां से गोल्फ कार्ट से नौका विहार के लिए निकल गए। प्रधानमंत्री के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। क्रूज पर बैठने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी ने पीएम का स्वागत किया और क्रूज पर पहले से ही सवार 11 राज्यों के मुख्यमंत्री ने पीएम का अभिवादन किया।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पीएम के साथ क्रूज पर मौजूद PM Narendra Modi Watched Ganga Aarti

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ क्रूज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बोरेन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई आदि मौजूद रहे।

Read More: Opposition Parties Upset : श्रीकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण पर बिफरे विपक्षी दल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular