Saturday, June 10, 2023
Homeउत्तर प्रदेशPrayagraj Road Accident: बाइक सवार ITBP के सब इंस्पेक्टर को अज्ञात वाहन...

Prayagraj Road Accident: बाइक सवार ITBP के सब इंस्पेक्टर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, प्रयागराज:
Prayagraj Road Accident: जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के खोदायपुर के मजरा कशिया का पूरा गांव के पास बाइक पर सवार भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सब इंस्पेक्टर को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। शनिवार रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी देररात मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर घर वालों को सौंप दिया

24 अक्टूबर को छुट्टी पर आए थे घर Prayagraj Road Accident

जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के फाजिलाबाद उर्फ कालूपुर गांव निवासी दुर्विजय सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र राम निहोर शनिवार घर से बाइक पर निकले थे। जब वह रात के लगभग 11 बजे उतरांव के खोदायपुर के कशिया का पूरा गांव के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल दुर्विजय सिंह को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया, पर हालत नहीं सुधरने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने के दाैरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्विजय सिंह गत 24 अक्टूबर को वह छुट्टी पर घर आए थे, वह अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री तथा पत्नी बिंदु देवी को छोड़ गए। परिवार जनों के आंसु नहीं थम रहे हैं।

Read More: Pilibhit GangRape Case: गैंगरेप के बाद हत्या का आरोपी 8 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular