इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Primary Teacher Shot Dead In Home: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना से आस पड़ोस के लोग सहम गए हैं। यहां प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शिक्षिका का शव घर के अंदर मिला है और उसकी छाती में गोली का निशान है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
घर के अंदर मिला शव Primary Teacher Shot Dead In Home
मृतिका चंद्रका उर्फ मोनिका यादव देवी रोड स्थित अपनी ससुराल में रहती थीं। उनकी तैनाती मैनपुरी जनपद में प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में हैं। शुक्रवार सुबह उनका शव घर के अंदर मिला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला के सीने में गोली लगी है। पुलिस हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस ने मायका पक्ष को सूचना दे दी है, वहीं ससुराल वाले मौके से फरार हैं।