इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Rajasthan Unemployed strike उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर योगी सरकार को घेर कर अपनी पार्टी की जीत के लिए पसीना बहा रही हैं। उन्हीं की पार्टी की राजस्थान सरकार ने मुसीबत खड़ी कर दी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजस्थान से आए बेरोजगार युवा चार दिन से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अनशन पर डटे हैं।
अब तो उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है। कांग्रेस के पदाधिकारी और खुद प्रियंका भले ही इससे बेफिक्र हों, लेकिन अब पार्टी के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया है कि अशोक गहलोत राजस्थान के युवाओं से वार्ता करें। अपनी मुसीबत प्रियंका के गले में डालना उचित नहीं है।
एक महिला की तबियत हो गई खराब Rajasthan Unemployed strike
लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर राजस्थान से आए युवा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष दंडवत प्रणाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महिला पंकज कुमारी की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुले आसमान के नीचे ठंड में रातें गुजार रहे राजस्थान के युवाओं को आस है कि कांग्रेस मुख्यालय के अंदर से कोई नेता आएगा। उनकी बात प्रियंका गांधी वाड्रा या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कराएगा, ताकि उनकी मांगें मान ली जाएं। मगर, ऐसा नहीं हुआ।
मांगे पूरी हुए बिना नहीं जाएंगे Rajasthan Unemployed strike
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि वे मांगें पूरी हुए बिना यहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर विचार संबंधी राजस्थान सरकार का सहमति पत्र भी है। उपेन ने बताया कि कोई मालूम कर सकता है कि उनके सहित सभी प्रदर्शनकारी भाजपा के दलाल हैं या पुराने कांग्रेस समर्थक। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कांग्रेस नेता उन्हें भाजपाई साबित कर दे तो सभी प्रदर्शनकारी तुरंत चले जाएंगे।

प्रमोद कृष्णन ने कहा गहलोत ने अपनी मुसीबत प्रियंका के गले में डाली Rajasthan Unemployed strike
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा है कि अशोक गहलोत राजस्थान के युवाओं से वार्ता करें। उन्होंने कहा कि ‘यूपी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे राजस्थान के बेरोजगार प्रदर्शनकारियों से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तत्काल वार्ता कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। अपनी मुसीबत को प्रियंका गांधी वाड्रा के गले में डाल देना कदापि उचित नहीं है।’
Also Read : UP Government Scheme योगी सरकार की कर्मचारियों और वकीलों के लिए स्कीम 1 रुपये में देगी घर
Connect With Us : Twitter Facebook