इंडिया न्यूज, अयोध्या:
Ram Navami in Ayodhya राम नगरी अयोध्या में इस बार 10 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार अयोध्या में रामनवमी का त्यौहार भव्यता से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
सजीव प्रसारण होगा Ram Navami in Ayodhya
अयोध्या में राम नवमी पर राम जन्मोत्सव का देश -विदेश में रहने वाले राम भक्त घर बैठे ही लाइव प्रसारण देख सकेंगे। पहली बार दूरदर्शन, एएनआई और आकाशवाणी पर राम जन्मभूमि परिसर से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। राम नवमी पर जो भक्त किन्हीं कारणों से अयोध्या नहीं आ पा रहे है तो भी घर बैठे राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के राम जन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे।
11 बजे से शुरू हो जाएगा कार्यक्रम Ram Navami in Ayodhya
अयोध्या से श्रीरामजन्मभूमि के जन्मोत्सव कार्यक्रम सजीव प्रसारण का कार्यक्रम दस 10 अप्रैल पूर्वान्हन 11 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा जो अनवरत 12:30 बजे से 1 बजे तक चलेगा। दूरदर्शन इसका अलग से लिंक भी उपलब्ध कराएगा। जिससे कि इस कार्यक्रम का सभी चैनल प्रसारित करेंगे। इसके कवरेज के लिए दूरदर्शन एवं आकाशवाणी ने दो स्थान चिन्हित किये हैं। इनका पहला स्थान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर स्थल, दूसरा स्थान कनक भवन स्थल है।
Also Read : Ninth Girl hanged on Mother’s Scolding in Agra : मां की डांट पर नौ वीं छात्रा ने लगाई फांसी
Connect With Us : Twitter Facebook