Thursday, June 8, 2023
HomeKaam Ki BaatRape taken to Rajasthan : बदायूं से युवती का अपहरण, राजस्थान ले...

Rape taken to Rajasthan : बदायूं से युवती का अपहरण, राजस्थान ले जाकर दुष्कर्म

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, बदायूं।

Rape taken to Rajasthan : बदायूं शहर से युवती को अपहृत कर राजस्थान ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस बुधवार रात युवती को राजस्थान से ले आई है। इसमें पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है, फिलहाल अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। (Rape taken to Rajasthan)

22 वर्षीय युवती सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी मां के मुताबिक युवती का विवाह फरवरी 2021 में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। युवती नवंबर में अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर मायके आई थी।

ससुराल जाते वक्त किया गया अगवा (Rape taken to Rajasthan)

वह 21 नवंबर को मायके से ससुराल जा रही थी। युवती के मुताबिक तभी रास्ते से उसे अगवा कर लिया गया। इसके दूसरे दिन ससुराल वालों ने युवती को घर भेजने की बात कही तो मायके वाले हैरान रह गए। उसके बाद परिवारवाले युवती की तलाश में जुट गए। (Rape taken to Rajasthan)

उन्होंने थाने आकर युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। तब से पुलिस भी युवती को तलाश कर रही थी। बताते हैं कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार को युवती को राजस्थान में खोज निकाला। उसके बाद पुलिस युवती को बदायूं ले आई।

थाने में आत्महत्या करने की धमकी (Rape taken to Rajasthan)

बृहस्पतिवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में आरोपी से पूछताछ के दौरान युवती और उसकी मां ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती की मां बोली अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह थाने में जान दे देगी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं मामला शांत हुआ।

(Rape taken to Rajasthan)

Also Read : Police Gears up to Stop Cyber Crime : साइबर अपराध रोकने को पुलिस ने कसी कमर, हर थाने में स्थापित होगी हेल्प डेस्क

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular