इंडिया न्यूज, मुरादाबाद।
Rape Victim Raped Again : जिले में एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है। एक लव जिहाद और रेप पीड़िता के साथ कांस्टेबल ने रेप किया और उसेक बाद उसे धमकी दी। मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस के कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (Rape Victim Raped Again)
पीड़िता का कहना है कि जांच के बहाने कॉन्स्टेबल ने पहले उसके साथ निकटता बढ़ाई और फिर बंदूक के बल पर उसके साथ रेप किया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
निजी अस्पताल में नर्स है पीड़िता (Rape Victim Raped Again)
डिलारी के एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय युवती एक निजी अस्पताल में नर्स है और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, 2019 में उसने फैजान और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था। (Rape Victim Raped Again)
क्योंकि फैजान ने उसके साथ लव जिहाद किया और रेप किया था। जिसके बाद उसने फैजान और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
मुकदमे के दौरान कांस्टेबल से हुआ संपर्क (Rape Victim Raped Again)
मुकदमे के दौरान बरेली के बग्गा कॉलोनी गेट, गंगा नगर निवासी सिपाही राघवेंद्र सिंह के साथ उसकी मुलाकात हुई। पूछताछ करने के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद राघवेंद्र उसे लगातार फोन करता रहा और उसके साथ शादी का वादा भी उसने किया। (Rape Victim Raped Again)
वहीं दिसंबर 2019 को राघवेंद्र रात करीब 10 बजे उसके घर आया और बंदूक के बल पर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने पीड़िता से शादी का वादा किया और उसके बाद वह उसके साथ लगातार अवैध संबंध बनाता रहा।
(Rape Victim Raped Again)
Also Read : Husband & Wife Reached Jail : 76.20 लाख आए तो खरीदी महंगी कार, अब पति-पत्नी पहुंचे जेल