Saturday, June 10, 2023
HomeKaam Ki BaatRead full News Before Coming to Gorakhpur : गोरखपुर आने से पहले...

Read full News Before Coming to Gorakhpur : गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

Read full News Before Coming to Gorakhpur : गोरखपुर में लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी चयन प्रारंभिक परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा के दौरान यातायात बाधित होने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक यातायात इंदु प्रभा सिंह ने रविवार सुबह आठ बजे से कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया है। इसके तहत चार पहिया वाहनों का आवागमन अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर और बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा मार्ग पर बंद रहेगा। (Read full News Before Coming to Gorakhpur)

गोलघर चौराहा से विजय चौराहा और विजय चौराहा से अग्रसेन की ओर भी कार जीप नहीं चलने दी जाएंगी। सुमेर सागर से विजय चौराहा की ओर और शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहनों को नही जाने दिया जायेगा। अंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

शहर की तरफ नहीं आ सकेंगे भारी वाहन (Read full News Before Coming to Gorakhpur)

फरेंदा की तरफ से आने वाले भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। वाराणसी की ओर से आने वाले भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुये गंतव्य की ओर जाएंगे। लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्ट किये जायेगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुये गंतव्य की ओर जाएंगे। (Read full News Before Coming to Gorakhpur)

कप्तानगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोका जायेगा। देवरिया की तरफ से आने भारी वाहन फोरलेन से अपने गंतव्य को जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आयेगा।

(Read full News Before Coming to Gorakhpur)

Read More: 100 Passengers Lost After Returning Home: वतन वापसी के बाद 100 से ज्यादा यात्रियों ने स्वास्थ्य विभाग से काटा संपर्क, रैपिड रिस्पांस टीम घर पर देगी दस्तक

Read More: Yogi will come to Varanasi on Sunday : रविवार को वाराणसी आएंगे योगी, काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular