इंडिया न्यूज, अमरोहा।
Religious Place and Book set at Fire : असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सात धार्मिक किताब को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना से एक वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। (Religious Place and Book set at Fire)
आनन-फानन में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात संभाले। एएसपी और सीओ सिटी ने मुआयना किया। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया गया। फॉरेंसिक टीम ने धार्मिक स्थल पर सबूत जुटाए। माहौल खराब होने के डर से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
गांव काकर सराय की है घटना (Religious Place and Book set at Fire)
यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के काकर सराय गांव की है। गांव से पूरब दिशा में कब्रिस्तान हैं। उसी के बगल में एक वर्ग का सैकड़ों साल पुराना धार्मिक स्थल है। रविवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के भीतर आग लगा दी। लोगों के मुताबिक सात धार्मिक किताबों को भी जला दिया गया। (Religious Place and Book set at Fire)
सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव के रहने वाले नाजिम धार्मिक स्थल की साफ सफाई करने पहुंचे। इस दौरान धार्मिक स्थल के भीतर सभी सामान जला हुआ पड़ा था। धार्मिक किताबें भी जली हुई मिलीं। घटना के बाद काकर सराय समेत आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
(Religious Place and Book set at Fire)