Friday, March 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशRepublic Day: शिवपाल यादव ने की नेता जी को भारत रत्न देने...

Republic Day: शिवपाल यादव ने की नेता जी को भारत रत्न देने की मांग, देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

सपा नेता ने कहा कि नेताजी ने हमेशा देश, प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए मिला है नेताजी को पद्म विभूषण। भारत रत्न के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कि नेताजी जब रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने जवानों की आवाज को बुलंद किया।

- Advertisement -

Republic Day: 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। शिवपाल ने देशवासियों को बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। शिवपाल ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी जताई।गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले सरकार ने मुलायम सिंह यादव को ये अवार्ड देने की घोषणा की थी।

सपा नेता ने कहा कि नेताजी ने हमेशा देश, प्रदेश के किसानों, गरीबों, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया है। इसलिए मिला है नेताजी को पद्म विभूषण। भारत रत्न के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कि नेताजी जब रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने जवानों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि सरकान नेता जी को भारत रत्न से नवाजे। शिवपाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का साधुवाद किया। उन्होंने सपा को और मजबूत करने की भी बात की। पार्टी को मजबूत कर के ही गरीबों, किसानों की हक की लड़ाई लड़ी जा सकेगी।

केशव मौर्य के बयान पर किया पलटवार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केशव मौर्य बड़बोले हैं। मैनपुरी चुनाव में आए थे, वैसे तो जसवंतनगर की जनता ने जवाब दे दिया है। आने वाले समय में हम उन्हें बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही ये बात

सपा नेता पिछले लंबे समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में है।रामचरितमानस वाले बयान को लेकर वो लोगों के निशाने पर भी है। ऐसे में उन्होंने भी मुलायम सिंह को मिलने वाले पद्म विभूषण को लेकर अपनी बात कही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नेताजी को भारत रत्न मिलना चाहिए था। सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण देकर अपमान किया है।

ये भी पढ़ें- UP News : नही थम रहा “रामचरितमानस विवाद”, अब अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular