इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Reserved Seat Of Badaun विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे में टिकट को लेकर गहमागहमी बढ़ने लगी है। जिले की छह सीटों में बिसौली विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वर्तमान में यह सीट भाजपा के पास है। सत्तारूढ़ दल समेत सभी प्रमुख पार्टियों में जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारने को लेकर मंथन चल रहा है। लखऊ से लेकर दिल्ली तक से आंतरिक सर्वे भी कराया जा रहा है। (Reserved Seat Of Badaun)पिछले चुनाव को देखते हुए इस सीट पर राजनीतिक समीकरण बदले हैं।
2017 में भाजपा के नेता ने हासिल की थी जीत Reserved Seat Of Badaun
वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा के युवा नेता कुशाग्र सागर एक लाख 287 वोट पाकर निर्वाचित हुए थे। दूसरे स्थान पर सपा के पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू को 89,599 वोट मिले थे। जबकि बसपा के मेजर कैलाश सागर को 32,398 वोट मिले थे। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए गोटियां बिछाई जाने लगी हैं।
2022 चुनाव के लिए बिछाई जा रही है गोटियां Reserved Seat Of Badaun
सत्तारूढ़ दल भाजपा के विधायक कुशाग्र सागर के अलावा दावेदारों में अरुण प्रकाश धोबी और डा.डीएस चौधरी का नाम उभरकर सामने आया है। पिछला चुनाव बसपा से लड़ने वाले मेजर कैलाश सागर भी अपना प्रचार तो कर रहे हैं, लेकिन बसपा से लड़ेंगे या किसी अन्य पार्टी से अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।
पिछले चुनाव में कुशाग्र सागर के पीछे उनके पिता पूर्व विधायक योगेंद्र सागर का राजनीतिक संरक्षण था। पिछले दिनों एक मामले में उनहें उम्रकैद की सजा होने के बाद से इस सीट के समीकरण बदले हैं।
सपा से पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य को दावेदार माना जा रहा Reserved Seat Of Badaun
सपा से अभी तक पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य को ही टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बसपा में अभी मंथन चल रहा है, किसी दावेदार का नाम खुलकर सामने नहीं आ रहा है। जबकि बदायूं और दातागंज सीट पर बसपा प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस से डा.सुशीला कोरी, श्रीमती मिंत्रो, रचना कुमारी और प्रज्ञा दिवाकर ने दावेदारी पेश की है। सियासी समर में किस दल से कौन उतरेगा राजनीतिक दलों के हाईकमान तय करेगा।
भाजपा से कई दावेदार, हाइकमान करेगा फैसला Reserved Seat Of Badaun
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह सभी टिकट किसे मिलेगा इस पर कुछ कहने से बच रहे हैं। सभी का मिलता-जुलता जवाब मिल रहा है, जनता के बीच पकड़ बनाने वाले निष्ठावान जिताऊ कार्यकतार्ओं को टिकट दिया जाएगा। पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा उसे पूरी मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा।
Also read : 16 Crocre Vaccination in UP: उत्तर प्रदेश ने 16 करोड़ टीकाकरण कर बनाया नया कीर्तिमान, बना देश का पहला राज्य