Wednesday, May 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशRobbed Jewelery worth Lakhs of Rupees : पुलिस बनकर चेकिंग के लिए...

Robbed Jewelery worth Lakhs of Rupees : पुलिस बनकर चेकिंग के लिए रोका, फिर लूट लिए लाखों रुपए के जेवर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Robbed Jewelery worth Lakhs of Rupees : लखनऊ के विकासनगर में पुलिस कर्मी बन घूम रहे ठगों ने एक व्यक्ति को चेकिंग के बहाने से रोक लिया। बातचीत के दौरान बताया कि जेवर पहन कर निकलने पर लूट की वारदात हो सकती है। यह कहते हुए ठग झांसा देकर गहने लेकर चलते बने। पीड़ित ने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

सुबह सैर करने के दौरान हुई वारदात (Robbed Jewelery worth Lakhs of Rupees)

विकासनगर निवासी अर्पित कुशवाहा के अनुसार सुबह वह सैर करने के लिए जा रहे थे। सेक्टर-चार स्थित दवाईवाला मेडिकल स्टोर के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस कर्मी के तौर पर परिचय देते हुए युवकों ने कहा कि लूट की इतनी वारदातें हो रहीं हैं। इसके बाद भी लोग जेवर पहन कर घर से बाहर निकलते हैं। आप भी गहने पहन कर घूम रहे हैं। कोई वारदात हो सकती है।

दो अंगूठी और चेन लूट लिए (Robbed Jewelery worth Lakhs of Rupees)

ऐसा करिए आप गहने उतार लिजिए। ठगों के कहने पर अर्पित ने दो अंगूठी और चेन निकाल दी। इस बीच एक युवक उन्हें बातों में उलझाए रहा। वहीं, दूसरे ने चेन और अंगूठी अर्पित से लेकर कागज में लपेटने का नाटक किया। फिर पुड़िया अर्पित को थमाते हुए दोनों लोग चले गए। युवकों के जाने के बाद उन्होंने पुड़िया खोल कर देखी तो उसमें जेवर नहीं थे। इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक सीसी फुटेज की मदद से ठगों को पुलिस तलाश रही है।

(Robbed Jewelery worth Lakhs of Rupees)

Read More:4 modern Cities will Set near Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के करीब योगी सरकार बसाएगी 4 आधुनिक शहर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular