Self Immolation Attempt at SP office in Mainpuri
इंडिया न्यूज, मैनपुरी :Self Immolation Attempt at SP office in Mainpuri मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव परौंखा (Paraunkha of Bewar police station area of Mainpuri ) निवासी महिला ने सोमवार दोपहर एसपी कार्यालय परिसर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला माचिस जलाती इससे पहले वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। मामला तूल न पकड़े इसके लिए पुलिस ने कुछ देर बाद ही महिला के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय भेज दिया। महिला ने कलक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस पर आए दिन परेशान करने का आरोप लगाया है।
एसपी सुन रहे थे फरियाद
एसपी अशोक कुमार राय कार्यालय में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। उनसे मिलने पहुंची महिला ने कार्यालय परिसर में खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। महिला माचिस जलाती इससे पहले ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
महिला ने पुलिस पर लगाए आरोप Self Immolation Attempt at SP office in Mainpuri
पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुधा देवी निवासी गांव परौंखा, बेवर बताया। बताया कि 21 फरवरी को उसका पुत्र अभिषेक घर से बाजार जाने की कहकर गया था। इसके कुछ दिन बाद पास के ही एक गांव से किशोरी गायब हो गई। अब पुलिस आए दिन उसे व पुत्री को थाने बुलाकर धमकाती व परेशान करती है।
थानाध्यक्ष बेवर सुरेश चंद्र शर्मा भी आ गए। उन्होंने बताया कि महिला का पुत्र किशोरी को अगवा कर ले गया है। आरोपी, उसकी मां, बहन सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। महिला ने साजिश के तहत इस तरह का कृत्य किया है। थानाध्यक्ष को मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Also Read : Two Lives Lost in a Horrific Road Accident : आगरा में कार-बाइक भिड़ंत में किशोर सहित दो की मौत
Connect With Us : Twitter Facebook