Son Punches his Father to Death in Hamirpur
इंडिया न्यूज, हमीरपुर : Son Punches his Father to Death in Hamirpur हमीरपुर में महेरा गांव में एक युवक ने अपने पिता की पीठ पर घूसों से प्रहार कर दिया। सुबह हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा।
इकलौते बेटे से हो गया था झगड़ा
रामबाबू राजपूत (55) का इकलौते बेटे दिनेश राजपूत से विवाद हो गया। आरोप है कि बेटे ने पिता पर मुक्कों से हमला किया। हालांकि सुबह हालत खराब होने पर बेटा ही अपनी मां के साथ उन्हें जिला अस्पताल ले गया। वहां इलाज के दौरान दोपहर में मौत हो गई।
Also Read : Two Children were Bitten by dogs in Lucknow, One Died : लखनऊ में कुत्तों ने दो बच्चों को नोचा, एक की मौत
लाही बेचने पर हुआ था विवाद
रामबाबू राजपूत का आठ साल का बेटा घर से करीब एक किलो लाही लेकर दुकान में बेच आया। वहां से उसने अपने लिए कुछ खाने-पीने का सामान लिया था। उलाहना देने पर उसने पिता से शांत रहने को कहा तो पिता हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसने उनकी पीठ पर घूसें मार दिए। सुबह उनकी हालत खराब होने पर अस्पताल ले गया। जहां मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
गुस्सैल है आरोपी Son Punches his Father to Death in Hamirpur
आरोपी दिनेश अपने पिता का इकलौता बेटा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी माली हालत भी ठीक है। आरोपी के दो पुत्र हैं और उसके पास लगभग 25 बीघे खेती है और वह मुख्य रूप से खेती ही करता है। लोगों ने दबी जुबान बताया कि आरोपी गुस्सैल किस्म का है। पिता से वह अक्सर झगड़ करता था।
Also Read : Hanged in Badaun Brutal Murder Case : किसान की हत्या में युवक को सजाए मौत
Connect With Us : Twitter Facebook