इंडिया न्यूज, रामपुर
SP Government will be Formed in UP : पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि इस बार यूपी में सपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस में प्रियंका गांधी ने जान फूंकी है, लेकिन विधानसभा चुनावों में समय कम होने के कारण सरकार बनाने लायक वोट नहीं मिल पाएगा। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदउद्दीन औवेसी को भाजपा का एजेंट बताते हुए सिर्फ वोट काटने तक सीमित बताया। अजीज कुरैशी ने कांग्रेस नेता मुतीउर रहमान खां बब्लू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को भाजपा के खिलाफ एक साथ आना चाहिए।
कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे (SP Government will be Formed in UP)
कांग्रेस के नेता होने के बावजूद सपा की सरकार बनने की बात कहने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे कांग्रेस के थे, हैं और रहेंगे लेकिन, प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस में जान फूंकने का काम तो किया है लेकिन वोट में तब्दील होने लायक समय चुनावों में बचा नहीं है।
उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की वजहों में कोरोना काल में नदियों में बहते शव, लॉकडाउन, अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी, नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को बताया है। कहा कि भाजपा ने सब कुछ उद्योगपतियों को बेच दिया। किसानों को भी बेच रहे थे, लेकिन बेच नहीं पाए।
(SP Government will be Formed in UP)
Also Read : Jayant reaches Akhilesh’s house : अखिलेश के घर पहुंचे जयंत, आज सीटों का बंटवारा संभव