इंडिया न्यूज, हरदोई:
Student swings from noose in Hardoi हरदोई के हरियावां क्षेत्र में इंटर की छात्रा का शव उसके कमरें में झूलता मिला। उसने फांसी लगा ली थी। परिजनों का कहना है कि उसका एक पेपर खराब हो गया था जिससे वह अवसाद में थी। ग्राम पुरेला मजरा मंसूरनगर की पूजा इंटर की छात्रा थी।
पेपर देकर घर आई तो परेशान थी Student swings from noose in Hardoi
पिता अवधेश पाल ने बताया कि पूजा तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी और उसके दो भाई हैं। गुरुवार को हिंदी का पेपर था। पेपर देने के बाद पूजा घर आई तो परेशान थी। मां अनीता ने पूजा से परेशान होने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पेपर खराब हो गया। मां ने उसे समझाया। इसके बाद अपने काम में लग गई।
रात लगा ली फांसी Student swings from noose in Hardoi
रात में पूजा ने कमरे में फांसी लगा ली। उसकी मां कमरे में गई तो शव को फंदे पर लटकते देखा और शोर मचाया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने पेपर खराब होने के कारण फांसी लगाने की जानकारी दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया।