Wednesday, May 31, 2023
Homeमनोरंजनसुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट हुआ एक्टिव, बदला प्रोफाइल फोटो

सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट हुआ एक्टिव, बदला प्रोफाइल फोटो

इंडिया न्यूज, मुंबई :
- Advertisement -

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन उनके फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और पोस्ट को देखकर भावुक हो जाते हैं। इस बीच सुशांत का फेसबुक अकाउंट एक्टिव हुआ तो सभी हैरान रह गए। दरअसल हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट एक्टिव हुआ और उनकी फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदल दी गई। यह देखकर उनके फैंस ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ फैंस भावुक हो गए तो कई ने हैरानी जताई और कहा कि ऐसा कौन कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- सुशांत सिंह राजपूत का पेज कोई कंट्रोल कर रहा है। मिस यू सुशांत।ह्य एक अन्य ने लिखा- मुझे लगता है कि सुशांत अभी भी इस दुनिया में जिंदा है। एक यूजर ने कहा- काश यह उनके द्वारा किया गया होता। उन्होंने इंडस्ट्री के लिए इतना कुछ किया।एक फैन ने पूछा- कौन हैं ये लोग? एक अन्य ने लिखा- यह क्या हो रहा है? कौन फोटो अपलोड कर रहा है? कौन उनके पेज को कंट्रोल कर रहा है? यह बहुत अजीब है। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद अभी इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular