Wednesday, May 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशTeen Shot Dead : किशोर को गोली मारकर हत्या, बड़े भाई पर...

Teen Shot Dead : किशोर को गोली मारकर हत्या, बड़े भाई पर गहराया शक

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मेरठ।

Teen Shot Dead : मेरठ जनपद के लिसाड़ीगेट में एक खौफनाक वारदात हो गई। यहां रिहान गार्डन के पास एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार शाम को किशोर उवेश की गोली मारकर हत्या कर दी। किशोर अपने बड़े भाई सुहेल के साथ घर से 100 मीटर दूर दीवार पर बैठा हुआ था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने उवेश को गोली मारकर हत्या की। वहीं, पुलिस का शक बड़े भाई सुहेल पर गहराया है।

कनपटी पर तमंचे से मारी गोली (Teen Shot Dead)

लिसाड़ीगेट के रिहान गार्डन निवासी उमरदराज का बेटा सुहेल (21) अपने छोटे भाई उवेश (14) के साथ घर से निकला था। बताया गया कि दोनों घर से 100 मीटर दूर खाली प्लाट की दीवार पर बैठकर मूंगफली खा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दो बदमाश आए और उवेश की कनपटी पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही वहां पर खलबली मच गई। सुहेल व स्थानीय लोगों ने उवेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उवेश को मृतक घोषित कर दिया।

(Teen Shot Dead)

Read More:4 modern Cities will Set near Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के करीब योगी सरकार बसाएगी 4 आधुनिक शहर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular