इंडिया न्यूज, प्रयागराज।
The Accused Lost his Temper after Hearing ‘I Hate You’ : फाफामऊ में चार लोगों की सामूहिक हत्या और रेप की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी व्हाट्सएप पर ‘आई हेट यू‘ को पढ़ने के बाद आपा खो बैठा था और उसने किशोरी समेत उसके परिवार के चारों की हत्या को अंजाम दिया। आरोपी और उसके साथियों ने किशोरी और उसकी मां के साथ रेप भी किया। इस मामले में एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाल रही है।
कपड़ों पर मिले खून के निशान (The Accused Lost his Temper after Hearing ‘I Hate You’)
दरअसल फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। जबकि किशोरी और उसकी मां के साथ रेप भी किया गया था। घटना के सात दिन बाद मामले का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के वाट्सएप पर मिली चैटिंग और कपड़ों पर मिले खून के निशान के आधार पर उसके गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक आरोपी इस घटना को अंजाम देने से इंकार किया है। पुलिस के अनुसार फाफामऊ में मंगलवार की रात हुई नृशंस घटना का कारण एक वाट्सएप मैसेज बना। (The Accused Lost his Temper after Hearing ‘I Hate You’)
रविवार शाम एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी डॉ राकेश सिंह और एसएसपी उत्तम त्रिपाठी ने हत्या के आरोपी कोरसंड गांव निवासी पवन कुमार सरोज को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि पवन को उसके साथी गंगे ने लड़की का नंबर देकर उससे बात करने को कहा था और आरोपी अनपढ़ है, लेकिन वह गूगल वाइस टाइपिंग टूल की मदद से हर रोज लड़की को मैसेज भेजता था।
एक वाट्सएप मैसेज के बाद दिया घटना को अंजाम (The Accused Lost his Temper after Hearing ‘I Hate You’)
इसके बाद 21 नवंबर को शाम 6:15 बजे उसने गुलाब का फूल बनाया और लड़की को ‘आई लव यू’ का संदेश भेजा, जिसके बाद जवाब आया ‘आई हेट यू’। हालांकि लड़का पढ़ना नहीं जानता था। इसलिए उनसे इस मैसेज को किसी की मदद से पढ़ा और उसके बाद आपा खो बैठा। आरोपी के वाट्सएप से पता चला है कि वारदात के बाद उसने लड़की को कोई मैसेज नहीं भेजा। यानी वह इस घटना के बारे में जानता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी अक्सर लड़की को परेशान और छेड़छाड़ करता था। वह खुद को मुखिया कहकर धमकाता था। पुलिस का कहना है कि पवन की कमर, पीठ और हाथ में चोट के निशान मिले है और शर्ट में खून के धब्बे पाए गए हैं, डीएनए सैंपल लिया गया है।
(The Accused Lost his Temper after Hearing ‘I Hate You’)
Read More:4 modern Cities will Set near Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के करीब योगी सरकार बसाएगी 4 आधुनिक शहर