Saturday, June 10, 2023
Homeउत्तर प्रदेशTop 10 Historical Places of Varanasi: इन 10 ऐतिहासिक स्थलों को देखे...

Top 10 Historical Places of Varanasi: इन 10 ऐतिहासिक स्थलों को देखे बिना पूरी नहीं होगी वाराणसी की यात्रा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Top 10 Historical Places of Varanasi: वाराणसी जिसे काशी भी कहा जाता है। यह भारत के प्राचीन शहरों में से एक है। यहां कई मंदिर और ऐतिहासिक स्थल हैं, जिसे घूमने देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां के घाट और उन पर होने वाली गंगा आरती सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। आइए आपको बताते हैं वाराणसी 10 ऐतिहासिक स्थलों के बारे में।

Top 10 Historical Places of Varanasi in Hindi 

1. दशाश्वमेघ घाट
दशाश्वमेघ घाट काशी का प्रसिद्ध घाट है। प्राचीन ग्रंथो के मुताबिक, राजा दिवोदास की ओर से यहां 10 अश्वमेध यज्ञ कराया गया गया था। इसलिए इसका नाम दशाश्वमेध घाट पड़ा। यहां रोजाना देशी-विदेशी सैलानी घूमने आते हैं। यहां की शाम की गंगा आरती काफी प्रसिद्ध है।

Top 10 Historical Places of Varanasi

2. काशी विश्वनाथ मंदिर
वाराणसी के गोदोलिया स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के बारह ज्योतिलिंर्गों में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है।

Top 10 Historical Places of Varanasi

3. अस्सी घाट
अस्सी घाट वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। इस जगह पर अस्सी नाम की प्राचीन नदी से गंगा का संगम होता है, इसलिए इसका नामकरण अस्सी घाट किया गया। इसी घाट से पीएम मोदी ने वाराणसी में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी।

Top 10 Historical Places of Varanasi

4. नया विश्वनाथ मंदिर
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में यह मंदिर बना है। इसे शिव मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप वाराणसी की यात्रा पर हैं तो इसके दर्शन करना मत भूलिएगा।

Top 10 Historical Places of Varanasi

5. सारनाथ
सारनाथ वाराणसी से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान बौद्ध और जैन धर्म के तीर्थ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। गौतम बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश यहीं दिया था। यहां बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा है, जिसे स्टेचू आॅफ स्टैंडिंग बुद्धा कहा जाता है।

Top 10 Historical Places of Varanasi

6. रामनगर का किला
वाराणसी से कुछ दूरी पर रामनगर का किला और संग्रहालय है। यह गंगा नदी से दाएं किनारे पर स्थित है। इस किले को राजा बलवंत सिंह का शाही निवास कहा जाता है। इसे 17 वीं शताब्दी में बनवाया गया था। इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है।

Top 10 Historical Places of Varanasi
7. संकट मोचन मंदिर
दुर्गाकुंड स्थित संकट मोचन मंदिर भगवान हनुमान का पवित्र मंदिर है। संकट मोचन का अर्थ है परेशानियों अथवा दुखों को हरने वाला। अगर आप वाराणसी घूमने आएं तो इस मंदिर का जरूर दर्शन करें।

Top 10 Historical Places of Varanasi

8. भारत माता मंदिर
भारत माता मंदिर वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित है। इसका निर्माण डॉक्टर शिवप्रसाद गुप्ता ने 1936 में कराया था। इस मन्दिर की खासियत है कि इसमें किसी देवी-देवता का कोई चित्र या प्रतिमा नहीं है, बल्कि संगमरमर पर उकेरा गया अविभाजित भारत का त्रिआयामी भौगोलिक मानचित्र है। इस मानचित्र में पर्वत, पठार, नदियां और सागर सभी को बखूबी दशार्या गया है।

Top 10 Historical Places of Varanasi

9. मणिकर्णिका घाट
यह घाट वाराणसी में गंगा नहीं के तट पर स्थित है। यह प्रसिद्ध घाटों में से एक है। इसे मोक्ष प्राप्ति का स्थल कहा जाता है। यहां चिताएं जलाई जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां चिंता की आग कभी बुझती नहीं।

Top 10 Historical Places of Varanasi

10. काशी हिंदू विश्वविद्यालय
काशी हिंदू विश्वविद्यालय जिसे BHU ने नाम से भी जाना जाता है। यह वाराणसी का केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने सन 1916 में की थी। यहां पढ़ने हर साल विदेशों से सैकड़ो स्टूडेंट आते हैं। विश्वविद्यालय परिसर कई एकड़ में फैला हुआ है।

Top 10 Historical Places of Varanasi

Read More: Yogi Reached Baghpat and Blessed the Bride and Groom : योगी ने बागपत पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद, कई केंद्रीय मंत्री व राज्यमंत्री भी पहुंचे

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular