इंडिया न्यूज, पीलीभीत (Engine Explosion) : पीलीभीत में खेत में पानी लगाने के दौरान अचानक इंजन फट गया। इसके कलपुर्चे दो किसानों के शरीर में जा धंसे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सूखे धान के खेत में लगाने गए थे पानी
मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा का है। यहां के रहने वाले शिव कुमार व महेश पाल
खेत में धान की फसल की थी। बारिश न होने की वजह से उनकी फसल सूख रही थी। रविवार को दोनों खेत में पानी लगाने गए थे।
इंजन से लगा रहे थे पानी
दोनों किसान धान के खेत में इंजन से पानी लगा रहे थे। अचानक धमाके के साथ इंजन फट गया और इंजन के तमाम पुर्जे किसानों के शरीर में जा लगे। इससे दोनों किसानों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इंजन के धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए तो देखा दोनों किसान खून में लथपथ पड़े हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बीसलपुर सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि इंजन फटने से हादसा हुआ है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः किशोर ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
यह भी पढ़ेंः पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, झाड़ियों में खून से मिली लथपथ
यह भी पढ़ेंः चाचा ने भतीजी की गोली मारकर की हत्या
Connect With Us : Twitter | Facebook