Friday, March 31, 2023

फाइल फोटो

फाइल फोटो
UP Politics: यूपी विधानसभा के बजट का आज छठा दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। इसी बीच अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस(Ramcharitmanas) को लेकर चल रहे विवाद पर सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि मानस की प्रतियां जलाकर सपा ने संसार भर के 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित किया है। उन्होंने कविताओं के जरिए सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने आपको हिंदू कहने में शर्म आती है। सीएम योगी ने सपा पर एक के बाद कई तीखे हमले किए। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने मानस विवाद को जानबूझकर उसी समय उठाया जब प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी चल रही थी। अपने इस संबोधन के दौरान योगी ने रामचरित मानस की विवादित पंक्ति का अर्थ भी सदन में बताया। 
फाइल फोटो
- Advertisment -
indianews

Most Read

SHARE