UP CRIME NEWS: ( Psycho killer caught in Ayodhya used to rape women after killing them) : बाराबंकी का रहने वाला है युवक (साइको किलर) जो महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके साथ दुष्कर्म करता था। जिसका नाम अमरेंद्र रावत है।
बाराबंकी का रहने वाला है साइको किलर
बारांबंकी जिले में 4 महिलाओं की हत्या करने वाले साइको किलर को अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइको किलर का नाम अमरेंद्र रावत और उम्र 24 साल बताया जा रहा है। यह साइको किलर बाराबंकी के असंद्रा थाना क्षेत्र के संडवा गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में अमरेंद्र रावत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब पुरे घटना की जांच कर रही है।
आपको बता दें, दिसंबर 2022 में बाराबंकी जनपद के रामसनेही घाट में तीन बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की वारदात सामने आयी थी। पुलिस को हत्या से संबंधित एक वीडियो भी मिला था। करीब डेढ़ महीने से साइको किलर की तलाश में बाराबंकी, अयोध्या अमेठी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई थी।
ALSO READ –https://indianewsup.com/pathaan-review-pathan-film-protests-across-the-country/
अयोध्या में वारदात को अंजाम देते समय पकड़ा गया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अयोध्या जनपद के थाना मवई के हुनहुन गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को महिला को गन्ना के खेत में घसीटकर ले जाते हुए देखा था। ग्रामीणों को देखकर आरोपी भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। फिर अयोध्या पुलिस ने बाराबंकी पुलिस से संपर्क किया। दोनों जिलों की पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने बाराबंकी में हुई दोनों हत्याओं व अयोध्या में एक घटना को और अंजाम देने का प्रयास करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है। साइको किलर ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह महिलाओं की हत्या करने के बाद दुष्कर्म करता था।
आरोपी के पकड़े जाने पर गांव में चर्चा
गांवो में साइको किलर के गिरफ्तार किये जाने के बाद कई घटनाओं को लेकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि साल 2022 में खेतों के पास एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गई थीं। लेकिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इस आरोपी के पकड़े जाने पर अब गांव के लोग हर तथय को जोड़ रहे है।