उत्तरप्रदेश के मथुरा में भगवान रंगनाथ ने अपने भक्तों के साथ होली मनाई। कांच के विमान पर सवार माता गोदा जी के साथ विराजमान होकर भगवान रंगनाथ की रथ यात्रा निकली। वहीं ढोल-नगाड़ों पर भक्त झूमते नजर आए। वहीं मौजूद मंदिर के पुजारी भगवान का प्रसादी रंग गुलाल वहां मौजूद भक्तों पर डाला।
रथ से निकली सवारी
जानकारी दें कि भगवान रंगनाथ की रथ यात्रा घर से निकल कर बारहद्वारी मंडप तक ले जाई गई। जहां मंदिर के पुजारी और दक्षिण भारतीय विद्वान वैदिक ने अनेक मंत्रों का उच्चरण कर पाठ किए गए। जिसके बाद भगवान को चांदी की पिचकारी से रंग लगाया गया।
फूलों से होली
वहीं भगवान की रथ यात्रा बारहद्वारी मंडप से शुरू होते हुए मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए भक्तों के बीच निकली। मंदिर परिसर में भ्रमण कराने को दौरान फूलों की होली खेली हुई। बता दें कि करीब 2 कुंतल फूलों से भगवान ने होली खेली।
रंगनाथ की होली के साथ ब्रज की होली का समापन
ब्रज में होली की शुरुआत तो बसंत पंचमी से ही हो जाती है। ब्रज के अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरीकों से होली मनाई जाती है। इस होली का समापन रंगनाथ भगवान की होली खेलने के साथ होगा। दक्षिण भारतीय शैली के इस मंदिर में विराजमान भगवान गोदा रंगमन्नार भगवान राधाकृष्ण के रूप में ही विराजमान हैं।
ये भी पढ़े-Uttarkashi News: उत्तरकाशी के तीन घरों में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में जलकर स्वाहा हुई जीवनभर की कमाई