UP News: होली इस साल 6 मार्च को मनाई जाएगी। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। रेलवे ने त्यौहारों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेने चलाने का फैसला किया है। रेलवे कुल 5 जोड़ी ट्रेने चलाने की तैयारी में है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है अनुमति मिलने के साथ ही इन ट्रेनों के ठहराव का और इनके संचालन का फैसला होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के इस फैसले से पूर्वांचल और बिहार के लोगों को फायदा होगा। 5 जोड़ी ट्रेनों में 3 जोड़ी ट्रेने गोरखपुर से जबकि 2 जोड़ी ट्रेने छपरा से चलेगी। हालांकि अभी ये निर्धारण नही किया गया है कि ये सप्ताह में कितने दिन चलेंगी और वो किन रुटों पर चलेंगी। लेकिन त्योहार से पहले रेलवे उन लोगों को सहूलियत देने जा रहा है जो कि त्योहार के समय पर घर आते है। जिन ट्रेनों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है उनमें
- गोरखपुर से अमृतसर 05005/05006
- गोरखपुर से प्रस्थान 3 और 10 मार्च
- गोरखपुर से प्रस्थान का समय दोपहर 2।40 बजे
- अमृतसर से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
- अमृतसर से प्रस्थान का समय दोपहर 12।45 बजे
- गोरखपुर से बांद्रा 05053/05054
- गोरखपुर से प्रस्थान 3 और 10 मार्च
- गोरखपुर से प्रस्थान का समय सुबह 4।10
- बांद्रा से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
- बांद्रा से प्रस्थान का समय शाम 7।25
- गोरखपुर से एर्णाकुलम 05303/05304
- गोरखपुर से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
- बांद्रा से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
- बांद्रा से प्रस्थान का समय-शाम 7।25
- गोरखपुर से प्रस्थान 4 और 11 मार्च
- गोरखपुर से प्रस्थान का समय सुबह 8।30
- एर्णाकुलम से प्रस्थान 6 और 13 मार्च
- एर्णाकुलम से प्रस्थान का समय रात 11।55
यें भी पढ़ें- UP Politics: स्वामी प्रसाद के बयान से नाराज हैं अखिलेश, ले सकते हैं बड़ा एक्शन ?