Thursday, March 30, 2023
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics : अखिलेश हुए सरकार पर हमलावर- कहा बीजेपी पिछड़ों की...

UP Politics : अखिलेश हुए सरकार पर हमलावर- कहा बीजेपी पिछड़ों की विरोधी, जातीय जनगणना पर सदन में उठाएंगे सवाल

भाजपा सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है। इस सरकार को जातिगत जनगणना से डर लगता है। भाजपा पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग व शोषित वर्ग को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। जातीय जनगणना का मामला हम सदन में उठाएंगे।

- Advertisement -

UP Politics: एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya ) के बयान को लेकर राजनीति गर्म है। बीजेपी ( BJP ) और सपा ( Samajwadi Party ) आमने सामने हैं। दूसरी ओर सपा प्रमुख नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) सरकार पर हमलावर हैं। आज पूर्व सीएम अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों और दलितों की विरोधी है।

भाजपा सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है। इस सरकार को जातिगत जनगणना से डर लगता है। भाजपा पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग व शोषित वर्ग को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। जातीय जनगणना का मामला हम सदन में उठाएंगे।

महंगाई को लेकर कही ये बात

सपा प्रमुख ने सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। जनता महंगाई से त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। अब गेहूं आटा और इससे बने उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है।

भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। बेलगाम मंहगाई से लोगों का बजट बिगड़ गया है। आटा-तेल, चावल, सब्जी सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है।

गरीब और गरीब होता जा रहा है

सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर अपनी बातों को रखा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों और अमीरों का हित साधने की है। गरीब और मध्यम वर्ग भाजपा के एजेण्डे में नहीं है। गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज देश के कई आर्थिक संस्थाएं संकट में पड़ गई है। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शेयर मार्केट लगातार गिर रहा है। भाजपा जनता को उलझाने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाती रहती है।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय बहुत बढ़ गया है। सच्चाई दिखाने वालों पर भी झूठे मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Budget 2023 : हैंडलूम व्यवसायियों ने की बिजली पर सब्सिडी की मांग… जानें, क्या है यूपी के लोगों की बजट से उम्मीदें ?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular