Up politics : (Akhilesh Yadav’s plane landing banned in Moradabad): पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रिमों अखिलेश यादव को मुरादाबाद में प्लेन लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है।
पार्टी ने ट्वीट कर दी जानकारी
इस बात कि पुस्टि में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि “पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है।” पार्टी के लोगों ने कहा कि यह बेहद निंदनीय कृत्य है। इस बात पर अखिलेश यादव ने बीजेपी और योगी सरकार को गलत ठहराते हुए कहा, सीएम योगी के बयान के अनुसार वहां के डीएम और कमिश्नर ने प्लेन लैंडिग को रोक दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है।
भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत! pic.twitter.com/NjbBlNYoul
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 2, 2023
बीजेपी ने किया पलटवार
दरअसल इससे पहले भी अखिलेश यादव की तरफ से इस तरह के इल्जाम भाजपा पर लगाया जा चुका है। इससे पहले भी सपा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया था। और कहा था कि झांसी में उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई थी। उस दौरान अखिलेश यादव जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण यादव से मिलने जाने वाले थे। कुछ समय बाद अखिलेश यादव की तरफ से बताया गया की पुलिस लाईन स्थित हेलीपैड में मरम्मत का काम होने की बजह से रोक लगा दी गई थी, उधर बीजेपी ने दावा किया कि सपा ने खुद अपना प्रोग्राम रद्द कर दिया था।