Tuesday, March 21, 2023
Homeउत्तर प्रदेशUP Politics : बजट सत्र पर पर बोलीं मायावती- "जनता की जेब...

UP Politics : बजट सत्र पर पर बोलीं मायावती- “जनता की जेब खाली किन्तु कुछ लोगों के हाथों में देश की पूंजी, ये देश के लिए घातक”

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि "माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज अभिभाषण में केन्द्र की ओर से कही गई बातें तथा किए गए दावे देश की 100 करोड़ से अधिक महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि से त्रस्त जनता की सान्त्वना व शान्ति के लिए बहुत ही कम। लोग सुखी होंगे तभी देश बढ़ेगा।"

- Advertisement -

UP Politics:  आज संसद में बजट सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने दोनो सदनो को संयुक्त रुप से संबोधित किया। सदन की कार्रवाई आधारिकारिक रूप से शुरू हो गयी। इस अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कई बातों को रखा वहीं सरकार की कई योजनाओं को लेकर कई बातों को रखा। राष्ट्रपति ने कहा कि सराकार ने पुरानी मुगलों की निशानियों को मिटाने का काम किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार लगातार योजनाओं पर काम कर रही है और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं सफलता की ओर हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।

मायावती ने किया ट्वीट

मायावती ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद ट्वीट किया और कहा कि देश को आगे बढ़ने के लिए काम करने की जरुरत है। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि “माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज अभिभाषण में केन्द्र की ओर से कही गई बातें तथा किए गए दावे देश की 100 करोड़ से अधिक महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी आदि से त्रस्त जनता की सान्त्वना व शान्ति के लिए बहुत ही कम। लोग सुखी होंगे तभी देश बढ़ेगा।”

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि “साथ ही, सरकार की आन्तरिक व आर्थिक नीति से देश में अमन-चैन, सुख-समृद्धि, विकास व खुशहाली के उस माहौल का अभाव जिससे अपार गरीबी व बेरोजगारी दूर होकर यहाँ लोगों का जीवन थोड़ा बेहतर हो। जनता की जेब खाली किन्तु कुछ लोगों के हाथों में देश की पूंजी का सिमटना देश की प्रगति हेतु घातक।”

कल पेश होगा आम बजट

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ने दोनो सदनो को संयुक्त रुप से संबोधित किया। अब कल देश का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। पीएम मोदी के शासन काल के दूसरे कार्यकाल का आखिरी और पूर्ण बजट है। देश को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों का कहना है कि बजट तो प्रतिवर्ष पेश होता है महत्वपूर्ण है कि इससे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।

लोगों का कहना है कि सरकार को सबसे पहले महंगाई के उपर काम करना चाहिए। लोगों ने सरकार से मांग की है कि आयकर की सीमा बढ़ाई जाए, आम आदमी को राहत दी जाए। जिस महामारी का हमने सामना किया है, उसे देखते हुए बजट को स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Budget 2023 : हैंडलूम व्यवसायियों ने की बिजली पर सब्सिडी की मांग… जानें, क्या है यूपी के लोगों की बजट से उम्मीदें ?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular