इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डा. धर्म सिंह सैनी के शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बेहद उत्साहित थे। उन्होंने पार्टी के आफिस में नेताओं तथा कार्यकतार्ओं को संबोधित किया और कहा कि अब तो हमारा गठबंधन 400 सीट जीतेगा और बाबा जी गोरखपुर में ही रहेंगे।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया UP Vidhan Sabha Election 2022
अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और डा. धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में आ रहे हैं। शायद इसी कारण हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। अब लगता है कि वह गोरखपुर में ही रहेंगे।
इसके अलावा की उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट पहले ही बुक कर रखी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। युवा अपना सम्मान मांगने आए तो उनको लाठी पड़ी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बेहतर ढंग से चलाने के लिए साइकिल का हैंडल और पहिये ठीक हैं। इसके साथ ही साइकिल को पैडल मारने वाले भी बहुत लोग हैं।
चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है UP Vidhan Sabha Election 2022
पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि बाबा मुख्यमंत्री को क्रिकेट खेलना नहीं आता। वहां विकेट गिरते जा रहे हैं। उनके हाथ से कैच छूट चुका है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के विकेट लगातार गिर रहे हैं । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमको तो यह पता है कि जिधर स्वामी उसकी सरकार बनती है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन 400 सीटें जीत सकती है। अब तो प्रदेश के 80 प्रतिशत लोग समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया होना तय है।