इंडिया न्यूज, अलीगढ़:
UP Vidhan Sabha Elections सीधे तौर पर कहे तो यूपी इंडिया का दिल है। राजनीति में यूपी का अहम स्थान हैं। यहां की राजनीति दिल्ली की सत्ता का रास्ता मुहैया कराती है। बात वर्तमान भाजपा सरकार की करें तो पीएम योगी भी वाराणसी से सांसद हैं।
लोकतंत्र के महापर्व में 10 फरवरी को अलीगढ़ व 20 फरवरी को हाथरस की जनता अपना योगदान दे चुकी है और इवीएम में मतदाताओं का फैसला कैद हो चुका है। अब जनता समेत माननीयों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
10 मार्च को तय होगी जीत और हार UP Vidhan Sabha Elections
10 मार्च को यूपी प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। अलीगढ़ में 10 फरवरी व हाथरस में 20 फरवरी को मतदान हुआ। जिसके नतीजे गुरुवार को सामने आने वाले हैं। जिसके बाद अलीगढ़ को सात विधायक व हाथरस को तीन नए विधायक मिलेंगे। अलीगढ़ में सात सीटों के लिए जबकि हाथरस में तीन सीटों के लिए मतदान हुुुुआ। 10 मार्च को सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।