Wednesday, March 29, 2023

फाइल फोटो

फाइल फोटो
UP Budget Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को करीब दो दशक पहले के एक मामले में छह पुलिसकर्मियों को एक दिन के कारावास की सजा सुनाई। बता दें कि BJP के तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन के नोटिस के संबंध में पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार को 12 बजे रात्रि के बाद यानी आज उन पुलिसकर्मियों को रिहा कर दिया गया। शुक्रवार को प्रश्नकाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से सदन को अदालत के रूप में परिवर्तित कर दिया। उसके बाद कार्रवाई शुरू की और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्‍ना के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से माने जाने के बाद सजा की घोषणा हुई।
- Advertisment -
indianews

Most Read

SHARE