Friday, March 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशUttar Pradesh: सपा में शिवपाल की जिम्मेदारी को लेकर अखिलेश का बयान,...

Uttar Pradesh: सपा में शिवपाल की जिम्मेदारी को लेकर अखिलेश का बयान, क्या मिलेगी चाचा को जिम्मेदारी ?

- Advertisement -

Uttar Pradesh

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। शिवपाल यादव के समाजवादी पार्टी में मिलने के बाद से ही पार्टी में उनकी जिम्मेदारी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस मुद्दे पर अखिलेश यादव से भी कई बार सवाल किया गया है। मगर अखिलेश यादव ने चाचा को पार्टी में दी जाने वाली जिम्मेदारी को लेकर अब तक चुप्पी साधी हुई है। वहीं हाल ही में मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान भी अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर एक बयान दिया।

शिवपाल की जिम्मेदारी को लेकर बयान 
शुक्रवार को अखिलेश यादव मैनपुरी में एक कार्यक्रम में गए थे। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मंच पर चाचा-भतीजा साथ में ही थे। अखिलेश कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बोला कि चाचा को संगठन विस्तार होने पर जिम्मेदारी मिलेगी। इससे यह तो सिद्ध हो गया है कि अभी शिवपाल यादव को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। वहीं बयान के बाद शिवपाल यादव चुपचाप वहां से निकल गए।

मैनपुरी की जीत छोटी नहीं 
इस कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने सपा की 2024 और 2027 में जीत का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जीत छोटी नहीं है। मैनपुरी की जीत ने सपा को नई ऊर्जा दी है। सपा 2024 और 2027 में भी जीत हासिल करेगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular