Tuesday, March 21, 2023
Uttar Pradesh News: यूपी के अलीगढ़ में गांव की विकसित तस्वीर पेश करने के लिए महिला प्रधान को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्मानित करेंगे। अलीगढ़ में टप्पल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरतपुर के प्रधान नीलम देवी को 4 मार्च को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से नवाजा जाएगा । प्रदेश में कुल 3 महिला प्रधानों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। जिसमें अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक के भरतपुर की प्रधान नीलम देवी भी शामिल हैं। भरतपुर गांव को प्रदेश भर में सबसे पहले जिले की ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में चयनित किया गया।
- Advertisment -
indianews

Most Read

SHARE