Friday, March 31, 2023
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: मसूरी में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, प्रशासन...

Uttarakhand News: मसूरी में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, प्रशासन ने जारी किया येलो अलर्ट

- Advertisement -

(Uttarakhand News: Temperature drops after rain in Mussoorie, administration issues yellow alert) पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने करवट बदल ली। देर शाम को मसूरी में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम काफी सुहावना हो गया पर ठंड से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वही बदले मौसम का मसूरी में पहुंचे पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।

खबर में खास:

  • मसूरी में मौसम ने करवट बदल ली
  • मसूरी में हुई हल्की बारिश
  • पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं

प्रशासन ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक पहाडी वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई है। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मसूरी में बदले मौसम का असर धनोल्टी और आसपास के क्षेत्र में भी देखा जा रहा है। जहां पर हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही पर्यटक और स्थानीय लोग मौसम का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।

लोगों को गर्मी से राहत मिली

बता दें कि इन दिनों निचले इलाके में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे बचने के लिये लोगों द्वारा पहाडी क्षेत्रों का रूख किया गया जा रहा है। ऐसे में मसूरी में अचानक बारिश के बाद तापमान में गिरावट के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मसूरी में बदलते मौसम का देश विदेश से मसूरी आ रखे पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

READ ALSO: Uttarakhand News: उत्तरकाशी में भाजपा द्वारा धन्यवाद धामी कार्यक्रम आयोजित, सरकार के धन्यवाद के नारे लगाए

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular