Wednesday, May 31, 2023
HomeFestivalsVat Savitri Puja: आज वट सावित्री पूजा, अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों...

Vat Savitri Puja: आज वट सावित्री पूजा, अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत,जानें क्या है महत्व

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Vat Savitri Puja: आज वट सावित्री की पूजा है। सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा करती हैं। उत्तर प्रदेश समेत देशभर में बड़े ही धूमधाम से ये त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही महिलाएं सज-संवर कर बरगद के वृक्ष के नीचे पहुंच रही हैं। यहां पहुंचकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से बरगद के वृक्ष की परिक्रमा लगाई और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। वहीं देश के कई अन्य स्थानों पर भी महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के बाद ही मंदिर पहुंच रही हैं।

क्या है धार्मिक मान्यता?

बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष जेष्ठ माह की अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को ये वट सावित्री की पूजा की जाती है। आज के दिन विवाहित महिलाएं यमराज और माता सावित्री की पूजा करती हैं। साथ ही माता सावित्री के निमित्त व्रत भी रखती हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए पूरे विधि-विधान पूर्वक वट सावित्री की पूजा अर्चना कर रही हैं।

बड़े पैमाने पर महिलाएं मंदिरों में पहुंच कर रही पूजा-अर्चना

वहीं  कई अन्य स्थानों पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखते हुए वट वृक्ष की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर रहीं हैं। वट वृक्ष की पूजा करने के बाद महिलाएं मंदिरों में भी पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहीं हैं। शाम को व्रत के समापन के बाद यह सुहागिन महिलाएं अन्न ग्रहण करेंगी। वट-सावित्री पर्व के चलते जिलेभर में जगह-जगह खासी रौनक देखने को मिल रही है। सुबह से महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर रही थी वट वृक्ष की पूजा करने के बाद मंदिरों में महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Aryan Khan Case: व्हाट्सएप  चैट से हुआ बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं वाराणसी के कमिश्नर मुथा अशोक  की मुश्किलें, जानें मामला

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular