Virendra Dacoit escaped from Kanpur Halat
इंडिया न्यूज, कानपुर : Virendra Dacoit escaped from Kanpur Halat फतेहगढ़ सेंट्रल जेल (Fatehgarh Central Jail) में डकैती के मामले में सजा काट रहा वीरेंद्र सोमवार रात हैलट से भाग गया। सुरक्षाकर्मी पास में पड़े बेड पर सोते रहे। स्वरूपनगर पुलिस ने जेल वार्डन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही इस मामले की रिपोर्ट फतेहगढ़ जेल प्रशासन को भी भेजी गई है।
उम्रकैद की सजा काट रहा वीरेंद्र
स्वरूपनगर व्रजनारायण सिंह ने बताया कि इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर इलाके का रहने वाला वीरेंद्र डकैती के मामले में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पेट दर्द व गुदा द्वार में सूजन की शिकायत पर 31 मार्च को वह हैलट में भर्ती कराया गया था। उसके साथ जेल वार्डन प्रदीप सिंह, सिपाही संजू यादव व विजय प्रकाश भी आए थे। वीरेंद्र वार्ड 11 के बेड नंबर 28 पर भर्ती था। सोमवार रात वीरेंद्र हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश जारी है।
तीन साल पहले हुई थी सजा Virendra Dacoit escaped from Kanpur Halat
एसीपी ने बताया कि वीरेंद्र पर 2012 में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था। तीन साल पहले 2019 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह तब से फतेहगढ़ जेल में सजा काट रहा था।
Also Read : Vicious Crook Caught with AK 47 in Shamli : शामली में एके-47 के साथ धरा गया शातिर बदमाश
Connect With Us : Twitter Facebook