इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Weather News In Up मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है। तेज गर्मी पड़ रही है और गर्म हवा भी चल रही है। इस कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को पूरे प्रदेश भर में भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में दिन के समय शुष्कता और लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ तेज लू परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से से बिहार और छत्तीसगढ़ तक परिसंचरित होने वाली चक्रवाती हवाओं की वजह से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में लू की स्थिति बनी रहेगी।
40 डिग्री रहा तापमान Weather News In Up
सोमवार को सूबे की राजधानी का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया.। पूवार्नुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। प्रदेश भर में दिन के समय शुष्कता और तेज हवाओं के साथ आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहेगा।