Thursday, June 8, 2023
Homeउत्तर प्रदेशWelcome MLA Reached After Joining BJP: भाजपा में शामिल होने के बाद...

Welcome MLA Reached After Joining BJP: भाजपा में शामिल होने के बाद आजमगढ़ पहुंची विधायक वंदना सिंह का हुआ भव्य स्वागत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, आजमगढ़:
Welcome MLA Reached After Joining BJP: प्रदेश के आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा से बसपा की विधायक रही वंदना सिंह ने बसपा छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंची वंदना सिंह (Welcome MLA Reached After Joining BJP) का नेहरू हॉल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पिछले चुनाव में वंदना सिंह बीएसपी की सीट पर लड़ी थीं, उनके पति स्वर्गीय सर्वेश सिंह सीपू भी सगड़ी क्षेत्र से सपा के विधायक थे। उनकी प्रदेश के टॉप टेन माफिया में शामिल कुंटू सिंह ने हत्या करा दी थी।

पवित्र परिवार में आ चुकी हूं Welcome MLA Reached After Joining BJP

आजमगढ़ पहुंची वंदना सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक गलत समाचार के चलते कि 6 विधायक सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले हैं। इस आधार पर बसपा से निलंबित कर दिया गया था। वह भी बिना कारण और जवाब पूछे। इसका हमें दुख था। आज तक पूछा नहीं गया। वंदना सिंह ने बसपा का धन्यवाद दिया कि उन्होंने खुद बुलाकर टिकट दिया था और वह चुनाव जीती भी थी।

भाजपा विधायक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में गुंडाराज खत्म किया। एक अपराधी से मैं लड़ती हूं, जिसके खिलाफ सीएम योगी ने जिस प्रकार से अभियान चलाया उससे प्रभावित होकर पवित्र परिवार का हिस्सा बनी। पीएम और सीएम के नीतियों पर हमें विश्वास है। इसलिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने यदि मौका दिया तो सगड़ी विधानसभा से चुनाव भी लडूंगी।

Read More: Border Dispute of Eunuchs: सीमा बटवारे को लेकर सड़कों पर उतरे किन्नर, एसपी से मिलकर लगाई मदद की गुहार

Read More: RTPCR Necessary for Entry in UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किए निर्देश, एयरपोर्ट के बाद बस और रेलवे स्टेशन पर आरटीपीसीआर के बिना प्रदेश में एंट्री नहीं

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular