इंडिया न्यूज, आगरा:
world health day आज के दौर की जीवनशैली से शुगर और हार्ट पेशेंट की संख्या दोगुने से अधिक हो गई है। इसी तरह से सांस संबंधी बीमारियां, पेट की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यह आंकड़े सचेत कर रहे हैं कि स्वस्थ्य रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव करें, तनाव मुक्त रहें और पौष्टिक आहार लें।
महिलाएं भी शुगर की चपेट में आ रही हैं world health day
राष्ट्रीय परिवारिक स्वास्थ्य सर्वे-5 (2019-21) के अनुसार जिले में 3.7 फीसद महिलाओं के शुगर का स्तर सामान्य से अधिक था और 3.2 फीसद महिलाओं का शुगर स्तर सामान्य से अधिक था। 7.2 फीसद महिलाओं को उच्च शुगर के स्तर होने के कारण दवाएं लेनी पड़ रही है। जबकि 4.5 फीसद पुरुषों के शुगर का स्तर सामान्य से अधिक था और 3.5 फीसद पुरुषों का शुगर स्तर सामान्य से अधिक था। सर्वे के अनुसार 8.2 फीसद पुरुषों को उच्च शुगर के स्तर होने के कारण दवाएं लेनी पड़ रही है।
जीवन शैली में बदलाव रखेंगे स्वस्थ्य world health day
चिकित्सकों के अनुसार रोज 45 मिनट तेज टहलना चाहिए। घर का बना हुआ पौष्टिक आहार लें। गर्मियों में पानी का सेवन अधिक करें। भरपूर नींद लें। इसके अलावा तनाव न ले। साथ ही जंक फूड से दूरी बना कर रखे।
यह कहा डाक्टर ने world health day
कार्डियोलाजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि मोटापा, मधुमेह और अत्यधिक तनाव से ह्रदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कम उम्र में हार्ट अटैक की समस्या हो रही है। 50 की उम्र के बाद एंजियोप्लास्टी करने वालों की संख्या बढ़ी है।
Also Read : Gorakhnath Temple Attack : आरोपी मुर्तजा ने पूछताछ में गुनाह कबूला और कहा, मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है