Wednesday, May 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशYogi Government: ट्रांसजेंडर नेता सोनम को योगी सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा...

Yogi Government: ट्रांसजेंडर नेता सोनम को योगी सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने ट्रांसजेंडर नेता सोनम को यूपी ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष बनाया है और राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया है। उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष बनने और राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद सोनम ने कहा है कि भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इसके बाद सोनम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को श्राप देते हुए कहा है सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मेरा श्राप है कि वह अपने जीवन में कभी सत्ता में नहीं आएंगे।

सोनम ने अखिलेश और शिवपाल पर साधा था निशाना Yogi Government

ट्रांसजेंडर की नेता और यूपी ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम ने कुछ महीने पहले भी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा था और अखिलेश और शिवपाल की फूट को घातक बताया था। ट्रांसजेंडर नेता सोनम ने कहा था, समाजवादी पार्टी में आपसी फूट की वजह से कमजोरी देखी जा रही है। उन्होंने हिदायत दी थी कि दोनों नेता अगर 2022 में मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो मुश्किल आसान हो सकती है।

Read More: Ganga Expressway will be the Longest : देश का सबसे लंबा होगा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से बिहार तक पहुंचेगी सड़क

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular