इंडिया न्यूज, एटा।
Yogi has Two bulldozers : एटा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेस एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के पास दो बुलडोजर हैं। एक से सड़क बनाने का काम किया जाता है तो दूसरे से मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफिया की अपराध से जुड़ी हुई संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। (Yogi has Two bulldozers)
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वोट डालने से पहले जरूर सोचना, पिछली सरकारों में बेटा जब तक पढ़कर घर नहीं आ जाता था, तब दरवाजे पर बैठकर मां इंतजार करती थी। व्यापारी दुकान बंद करके जब तक घर नहीं पहुंचता था, पत्नी को चिंता रहती थी।
आगरा के डॉक्टरों ने मॉर्निंग वॉक बंद कर दी थी (Yogi has Two bulldozers)
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आगरा के डॉक्टरों ने मॉर्निंग वॉक बंद कर दी थी कि कहीं भूरा यादव डाकू न आ जाए। योगी सरकार में स्वर्ण योग है और गुप्त काल में सूर्य योग था। प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं चुनाव में जीत दिलाएंगी। (Yogi has Two bulldozers)
समय कम मिला है योगी को बुलडोजर और चलाना है, इसलिए वोट सोच-समझकर देना है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सबसे ताकतवर, सबसे यशस्वी कोई है तो वह हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनसे भी ज्यादा ताकतवर प्रदेश अध्यक्ष और इनसे भी ताकतवर हैं तो वह बूथ अध्यक्ष हैं। बूथ जीता तो चुनाव जीता।
(Yogi has Two bulldozers)