इंडिया न्यूज, UP Crime news : फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर में 19 वर्षीय हरिनाथ का रक्तरंजित घर के बाहर पड़ा मिला। मृतक युवक के पास तमंचा भी पड़ा था। परिजनों ने पारिवारिक युवक पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
खेत में मवेशी घुसने पर हुआ था झगड़ा
मृतक हरिनाथ के खेत में रामखिलावन के जानवर घुस गए थे। उन्होंने मक्का की फसल खराब कर दी। हरनाथ ने राम खिलावन की लड़की के थप्पड़ मार दिया था । इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। रामखिलवन ने हरनाथ पर लड़की से छेड़छाड़ थाने में तहरीर दी। सीओ कायमगंज सोहराव आलम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी। परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े महिला की घर में घुसकर निर्मम हत्या