Thursday, March 23, 2023
Homeउत्तर प्रदेशYouth walking on Foot in Unnao dies due to Crushing : उन्नाव...

Youth walking on Foot in Unnao dies due to Crushing : उन्नाव में पैदल जा रहे युवक की कुचलने से मौत

Youth walking on Foot in Unnao dies due to Crushing

- Advertisement -


इंडिया न्यूज, उन्नाव : Youth walking on Foot in Unnao dies due to Crushing उन्नाव के चकलवंशी (Chakalvanshi of Unnao) में आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मल्हौली सरदार नगर के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचल डाला। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी। वहीं, घटना की जानकारी दो घंटे बाद मिलने पर सीएचसी में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव का पंचनामा भरा।

रात में 10 बजे की घटना Youth walking on Foot in Unnao dies due to Crushing 

Youth walking on Foot in Unnao dies due to Crushing 

थाना क्षेत्र के गांव मल्हौली सरदार नगर निवासी 29 वर्षीय मनीष घर से मल्हौली सरदारनगर चौराहा पैदल आया था। मंगलवार को रात करीब दस बजे लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने मनीष को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को सीएचसी ले गई। इस पर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।

दो घंटे समझाने के बाद पुलिस ने पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक मनीष अपने पिता के साथ खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से मृतक के बड़े भाई सतीश तथा छोटी बहन बबली व मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read : Cyclist Woman Died in Prayagraj : अप्पे की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular