इंडिया न्यूज, लखनऊ।
Zishan Haider Writes Letter to Sonia Gandhi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य जीशान हैदर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से यूपी प्रभारी के पद से इस्तीफे की मांग की है। सोनिया गांधी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रभारी महासचिव के भी इस्तीफा देने की परंपरा रही है। जीशान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना अनुचित है। यूपी की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी के होने पर प्रदेश अध्यक्ष अपनी मर्जी से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी नहीं रख सकते थे। जब भी कांग्रेस चुनाव हारी है, तब प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष दोनों ने इस्तीफा दिया है।
अध्यक्ष और प्रभारी देते रहे हैं इस्तीफे (Zishan Haider Writes Letter to Sonia Gandhi)
वर्ष 2012 के चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और प्रभारी दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दिया था। उस चुनाव में मत प्रतिशत के साथ सीटें भी बढ़ी थीं। वर्ष 2017 का चुनाव हारने के बाद राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया था। लिहाजा अब भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रभारी से भी इस्तीफा मांगा जाना चाहिए। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि प्रियंका गांधी के प्रभारी रहने पर उनकी वही पुरानी टीम सक्रिय रहेगी, जिनकी वजह से 387 सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हुई है। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से जीशान हैदर लगातार प्रियंका गांधी टीम के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
(Zishan Haider Writes Letter to Sonia Gandhi)
Also Read : Fire Accident many People Killed alive in Hyderabad : कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले